Wednesday, 18 November 2026Independent news · Literature · CultureEditorial & advertising ↗
EST. 2018INDIA · GLOBAL
The Literature Times
NEWS   ·   ENTERTAINMENT   ·   BOOKS   ·   IDEAS
Blogs

Author Feature : अमित कोहली

हिंदी साहित्य में सामाजिक यथार्थ और हाशिए की आवाज़ों को सामने लाने वाले लेखक अमित कोहली अपनी नवीन प्रस्तुति अरण्य आख्यान – जन गण वन के साथ पाठकों को एक गहन, असहज और ज़रूरी कथा से रूबरू कराते हैं। यह उपन्यास एक आदिवासी युवक की चेतना, संघर्ष और वैचारिक परिवर्तन की कहानी है—जो जंगल की गोद में जन्म लेता है, अपनी जनजातीय पहचान के साथ बड़ा होता है और परिस्थितियों के दबाव में नक्सलवादी विचारधारा की ओर बढ़ता है।

By Sakshee Sahu · December 24, 2025 · 1 min read
Author Feature अमित कोहली
Author Feature अमित कोहली

हिंदी साहित्य में सामाजिक यथार्थ और हाशिए की आवाज़ों को सामने लाने वाले लेखक अमित कोहली अपनी नवीन प्रस्तुति अरण्य आख्यान – जन गण वन के साथ पाठकों को एक गहन, असहज और ज़रूरी कथा से रूबरू कराते हैं। यह उपन्यास एक आदिवासी युवक की चेतना, संघर्ष और वैचारिक परिवर्तन की कहानी है—जो जंगल की गोद में जन्म लेता है, अपनी जनजातीय पहचान के साथ बड़ा होता है और परिस्थितियों के दबाव में नक्सलवादी विचारधारा की ओर बढ़ता है।

यह कृति मूलतः मराठी लेखक विलास मनोहर के प्रसिद्ध उपन्यास एका नक्षलवाद्याचा जन्म (1992) का हिंदी अनुवाद है, जिसे अमित कोहली ने संवेदनशीलता और साहित्यिक ईमानदारी के साथ हिंदी पाठकों तक पहुँचाया है। उपन्यास का नायक ‘जुरु’ केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि उस पूरे समाज का प्रतिनिधि है जिसे मुख्यधारा की राजनीति, शिक्षा और न्याय व्यवस्था ने लंबे समय तक अनदेखा किया है।

अरण्य आख्यान जंगल को सिर्फ़ भौगोलिक नहीं, बल्कि सामाजिक और मानसिक संरचना के रूप में भी देखता है। यह प्रश्न उठाता है कि क्या विचारधाराएँ जन्म से तय होती हैं या परिस्थितियाँ उन्हें गढ़ती हैं। आदिवासी जीवन की सूक्ष्मताओं, उनके संघर्ष, देहभाषा और उस दोहरी दहशत—पुलिस और माओवादी हिंसा—का यह उपन्यास सजीव दस्तावेज़ है।

यह पुस्तक केवल कथा नहीं, बल्कि एक गहन अनुभव है—जो पाठक को सोचने, सवाल करने और भीतर तक झकझोरने का साहस रखती है।

POSTED BY

Sakshee Sahu

Read more reporting and commentary from The Literature Times editorial team.

More Stories ↗
Topics
Share this storywafbxin
JOIN THE DISCUSSION

Your perspective matters

Share your thoughts respectfully. Comments are moderated.

Join the conversation

Your email address will not be published. Required fields are marked *